Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

नर्मदापुरम30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

नर्मदापुरम में रसूलिया रेलवे डबल फाटक पर एक 48 साल के व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार शाम 7.30 बजे की है। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कमल किशोर (48) निवासी खपरिया सिवनी मालवा के रूप में हुई। वह हाल में हरदा बाइपास नर्मदापुरम में किराए से रहता था।

परिजन ने पुलिस को बताया कि कमल किशोर मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। अधिकांश समय नशे में रहता था। एसआई नीरज पाल ने बताया गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बुधवार शाम को डबल फाटक ओवरब्रिज के सामने कमल किशोर ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन के बयान और जांच के बाद ही सुसाइड का कारण स्पष्ट होगा।

मेडिकल पर मृत मिला सिक्योरिटी गार्ड

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मेडिकल के सामने एक सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। सुबह 7:50 बजे सिक्योरिटी गार्ड दीपक सराठे (45) वर्ष निवासी आईटीआई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नर्मदापुरम मृत अवस्था में मिला। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू प्रधान आरक्षक नवीन कुमार दुबे ने बताया मृतक दीपक मेडिकल के सामने रोजाना सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर आता था। जो मृत अवस्था में मिला। आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का स्पष्ट हो सकेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *