[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Son Sleeping Between Parents Disappeared, Dead Body Found On Highway One And A Half Km Away, Could Not Walk
सागर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस स्थान पर माता-पिता के साथ सो रहा था। दूसरी फोटो में मृतक बच्चा नंदलाल अहिरवार।
सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रीछई में सनसनीखेज मामला सामने आया है। चल नहीं पाने वाले 16 माह के बच्चे का शव हाईवे पर घर से करीब डेढ किमी दूर मिला है। परिवार वालों ने मामले में बेटे की हत्या की आशंका जताई है। आशंका के चलते पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में 16 माह के बच्चे की मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र अहिरवार निवासी रीछई घर में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। बीच में 16 माह का बेटा नंदलाल अहिरवार सोया हुआ था। वह चल नहीं पाता था। देर रात अचानक वह गायब हो गया। सुबह करीब 4 से 5 बजे परिवार वालों की नींद खुली तो बच्चा गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। आसपास के लोगों से जानकारी निकाली। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
तभी सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर बरमान की ओर घर से करीब डेढ किमी दूर बच्चे का शव मिला। मृतक बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान थे। संभावना जताई जा रही है कि चोटें वाहन की टक्कर से आई होगीं। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ज्योति ठाकुर, एसडीओपी पूजा शर्मा और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिवार वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस बच्चे की मौत के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटनास्थल पर जांच करती हुईं एडिशनल एसपी और एसडीओपी।
बेटे को घर से ले जाकर हाईवे पर फेंक दिया
मृतक बच्चे के पिता देवेंद्र अहिरवार ने बताया कि बेटा माता-पिता के बीच में सो रहा था। अचानक कहीं चला गया। तलाश किया तो वह मृत अवस्था में हाईवे पर पड़ा हुआ मिला। जबकि वह चल नहीं पता था। वह हाईवे तक कैसे पहुंचा जांच का विषय है। बेटे को किसी ने घर से ले जाकर हाईवे पर फेंका है। उसकी हत्या की गई है। देवेंद्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेटे की हत्या करने का संदेह जताया है। उक्त लोगों से परिवार का पुराना विवाद चल रहा था।
मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही
देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि रीछई में 16 माह के बच्चे की मौत की सूचना मिली है। मामले में घटनास्थल का जायजा लिया गया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link