Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया गया। महाकाल का आभूषण चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। भांग चन्दन ड्रायफ्रूट बाबा महाकाल को अर्पित किये।

भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर मस्तक पर त्रिपुण्ड, चंद्र और विभिन्न आभूषण अर्पित किये, शेषनाग का रजत मुकुट रजत जड़ित मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित किये भगवान महाकाल को।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *