Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Priest Was Returning Home After Worshiping In The Temple, Died On The Spot In The Collision

सागर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर पड़ा श‌व और क्षतिग्रस्त बाइक। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर पड़ा श‌व और क्षतिग्रस्त बाइक।

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में ग्राम खैजरा की घाटी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में मंदिर की पुजारी की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार पुजारी परमानंद पुत्र रामशरण दुबे उम्र 70 साल निवासी रिछावर शुक्रवार को सागर से बाइक पर सवार होकर अपने घर रिछावर जा रहे थे। तभी ग्राम खैजरा की घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि रिछावर निवासी परमानंद दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार ग्राम भवरी निवासी नरेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सानौधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक परमानंद मकरोनिया स्थित मंदिर में पुजारी थे। वे शुक्रवार को मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद अपने घर रिछावर लौट रहे थे। तभी घटना के शिकार हो गए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *