[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू चलने से लोग परेशान हो गए थे। बुधवार को राजगढ़ में देर शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कें तरबतर हो गईं। 20 मिनट हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को तेज गर्मी से लोगो का हाल बेहाल रहा दोपहर तीन बजे बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छाने के साथ ही 5 मिनट हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिसके बाद फिर धूप निकल आई। शाम साढ़े 7 बजे एक बार फिर तेज हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश के कारण मौसम में ठंडक आ गई। जिससे पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी झेल रहे शहर वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

[ad_2]
Source link