Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]


भिंड में सवारियों से भरा ई रिक्शा पलटा,ई रिक्शा में सवार 9 लोग घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर, ग्वालियर किया रेफर,भिंड-इटावा रोड स्थित रानीपुरा गांव के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा में सवार 10 लोगों में से 9 लोग घायल हो गए जिसमें 3 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। यह घटना देहात थाना क्षेत्र की है।,जानकारी के मुताबिक भिंड से रानी हिलगुवां की ओर एक ई रिक्शा जा रहा था। उक्त बाढ़ में 10 लोग सवार थे। ये वाहनों रानीपुरा गांव की मोड़ पर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गई। जिससे ई-रिक्शा में सवार पट्टेलाल बघेल पुत्र महादेव बघेल,,पूनम कुशवाह पुत्री कल्लू कुशवाह, रामवरन कुशवाह पुत्र जन्नाथ कुशवाह,,राधा कुशवाह पुत्री विनोद कुशवाह, सीमा कुशवाह पत्नी गजेंद्र सिंह कुशवाह, प्रियांसी कुशवाह पुत्री गजेंद्र सिंह कुशवाह, माया पत्नी संजू, रामकेश पुत्र अमरसिंह कुशवाह और प्रेमादेवी बघेल पत्नी रामवीर सिंह निवासी रानीपुरा गांव घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से डॉक्टीर ने माया पत्नी संजू और रामकेश पुत्र अमरसिंह कुशवाह समेत एक अन्य की हालत गंभीर बताई जिन्हें उचित इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *