Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

टीकमगढ़20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना पुलिस ने बताया कि हीरापुर गांव निवासी रामसेवक आज बाइक से बेटे अभिषेक को लेने खरगापुर गया था। जब वह बेटे को लेकर गांव वापस लौट रहा था, तभी रमपुरा तिराहा पर सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रामसेवक और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार गोपी और नरेंद्र भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। चारों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोपी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने रामसेवक और नरेंद्र की हालत गंभीर बताई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। इसके अलावा मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *