[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/23/310aa67d-6589-43c6-8b5f-024bfddd327d_1684766294440.jpg)
छतरपुर जिले के बारीगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में रहने वाले साहू परिवार दो छोटे बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। झगड़ा करने के दौरान धक्का लगने से एक बच्चा गर्म तेल से भरी कड़ाही में गिरकर बुरी तरह जल गया है। वे दोनों आपस में सगे भाई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्चे को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज जारी है। बच्चे के परिजन लल्लू साहू ने बताया कि घर में फुल्की (पानी की टिकिया) बनाने का काम प्रतिदिन होता है। रविवार को घर के सदस्यों ने फुलकी बनाने के बाद गर्म तेल की कड़ाही को चूल्हे के पास रख दिया था और इसी दौरान 7 वर्षीय सतेन्द्र साहू पुत्र हरिमोहन साहू अपने भाई से झगड़ा करते समय कड़ाही में गिर कर जल गया।
घटना के बाद सतेन्द्र के परिजन उसे जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसको बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है।
[ad_2]
Source link