
[ad_1]
उज्जैन42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उज्जैन में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक विवाहित युवक कई दिनों से शारीरिक शोषण करता रहा। मामले की सुचना परिवार को लगी तो उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कराया है।
शहर की गोंड बस्ती में रहने वाले शादीशुदा शम्मी गोड़ (30) अपने ही पास में रहनी वाली 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रह था। नाबालिग लड़की ने डर के मारे किसी को भी ये बात नहीं बताई थी। दो दिन पहले उसके पेट में तकलीफ होने के कारण उसे अस्पताल जांच के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने लड़की के परिवार वालाें को उसके साथ हुए शोषण की जानकारी दी।
इस पर परिवार वालों ने लड़की से पूछा तो उसने शम्मी का नाम लेकर पूरी आपबीती बता दी। लड़की ने अपने माता – पिता को ये भी बताया कि युवक उसके साथ कई दिन से गंदी हरकत कर रहा था। घटना के बारे में पता चलते ही लड़की के परिवार ने महाकाल थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।
[ad_2]
Source link