Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

नर्मदापुरम17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

नर्मदापुरम जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के खोलने-बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। 30 जून 2023 तक प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आंगनवाड़ी संचालित किए जाएंगे। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने आंगनवाड़ियों को नए समय से खोलने के आदेश जारी किए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न हो। इसे ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने का समय प्रात: 8 बजे, बच्चों का नाश्ता का समय सुबह 9 बजे व भोजन का समय 10.30 बजे रहेगा। बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र में छुट्टी 12 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य कार्य पूर्ववत किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *