[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Guna
- Rented The Room Two Days In Advance; The Dead Body Was Found Lying In It; Read With Your Eyes
गुनाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मृतक किरण बाई अहिरवार। फ़ाइल फ़ोटो।
शहर की सरस्वती विहार कॉलोनी में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। उसका शव उसी के कमरे में पलंग के नीचे लहूलुहान हालात में पड़ा मिला। जिस मकान में महिला की हत्या हुई, वह उसने दो दिन पहले ही किराए से लिया था। जब बेटा काम से वापस लौटा और दरवाजा नहीं खुला तो उसने मकान मालिक को बुलाया। उन्होंने अंदर से दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो वहां महिला मृत पड़ी हुई थी। सूचना पर से पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। वहीं शव को पीएम के लिए भिजवाया। पहले पूरा मामला पढ़िये और उसके बाद हम आपको बताएंगे घटनास्थल पर पहुंचे रिपोर्टर की आंखों देखी…
मिली जानकारी के अनुसार किरण बाई अहिरवार(42) मूल रूप से धरनावदा की रहने वाली थी। उसके पहले पति प्रेमनारायण अहिरवार की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह रामदयाल अहिरवार के साथ रहने लगी। रामदयाल भी शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। इसलिए उसने रामदयाल को भी छोड़ दिया। अब वह केदार धाकड़ के साथ रह रही थी। केदार पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह शहर में ही दूरी जगह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। साथ ही वह कुछ दिन किरण बाई के साथ भी रहता।
कमरे में पड़ा मिला शव
बुधवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सरस्वती विहार कॉलोनी में महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर से CSP श्वेता गुप्ता, कोतवाली थाना प्रभारी TI मदनमोहन मालवीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मकान में अंदर जाकर देखा तो कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। शव पलंग के नीचे पड़ा हुआ था। किसी ने चाकू से महिला का गला रेत दिया था। चारों तरफ खून भी बिखरा हुआ पड़ा था। पास में ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही आस पड़ोस वालों से जानकारी भी ली।
होटल पर काम करते हैं बेटे
महिला के बेटे राजकुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। एक भाई जयपुर में रहता है। एक भाई होटल पर काम करता है। राजकुमार वाइन शॉप पर काम करता है। वह रात लगभग 10 बजे काम कर वापस आया। उसने आवाज लगाई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने मकान मालिक को आवाज लगाई। मकान मालिक ने आकर दरवाजा खोला। वह अंदर गया तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। कमरे में उसकी मां की लाश पड़ी हुई थी। चिल्लाचोट के बीच पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी।

कमरे में महिला का शव खून से सना हुआ पड़ा था।
मंगलवार को ही किराए से लिया कमरा
महिला पहले किसी और जगह रहती थी। उसने मंगलवार को ही सरस्वती विहार कॉलोनी में कमरा किराए से लिया था। अभी वह ठीक तरह से शिफ्ट भी नहीं हो पाई थी, कि उसी मकान में महिला का मर्डर हो गया। मकान मालिक भी हैरान-परेशान है कि उसके मकान में यह हादसा हो गया। उधर गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान उसके नाते-रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल में मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहां मर्डर हुआ, उस मकान की आंखों–देखी
रात लगभग 11 बजे दैनिक भास्कर रिपोर्टर मौके पर पहुंचे। कुछ समय पहले ही डेवलप हुई सरस्वती विहार कॉलोनी में ज्यादा मकान नहीं बने हैं। वहीं दो मंजिला मकान में यह हादसा हुआ। रिपोर्टर जब मौके पर पहुंचे, वहां पुलिस टीम मौजूद थी। TI अपनी पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच CSP श्वेता गुप्ता भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने भी मकान के अंदर जाकर मुआयना किया। इसके बाद रिपोर्टर को एंट्री मिली। दो मंजिला मकान में ऊपरी मंजिल पर मकान मालिक रहती हैं। ग्राउंड फ्लोर पर महिला मंगलवार को ही रहने आयी थी। हल्के पीले कलर से मकान की पुताई हुई है। बाहर पोर्च में दो स्कूटी रखी हुईं थी। पोर्च के उलट हाथ पर किचन है। किचन के बिल्कुल बगल में पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढियां है। उसके बाद पहला कमरा और उसके अंदर दूसरा कमरा है। अंदर वाले कमरे के बाहर एक गैलरी है और उसके आगे ही बाथरूम बना हुआ है। सबसे आखिरी की इसी कमरे में महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। पास में ही एक तकिया और खून से सना चाकू पड़ा हुआ था। आधा खून सूखकर हल्का काला पड़ चुका था। वहीं कुछ खून अभी भी लाल बना हुआ था। महिला के शव के पास पड़े तकिए को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद पहले तकिए से उसका मुंह दबाया गया हो और उसके बाद चाकू से उसकी हत्या की गई हो। हालांकि यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि तकिए से महिला का मुंह दबाया गया था या नहीं।
कमरे में लगे पलंग पर चादर एकदम करीने से बिछी है। पलंग पर एक तकिया और दूसरे किनारे पर एक कंबल तह किया हुआ रखा है। एक फ़ाइल खुली हुई पड़ी थी, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि उसमे कुछ दस्तावेज रखे हों। एक और थैलीनुमा चीज रखी है, जिसमे कुछ सामान रखा हुआ है। पलंग को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वहां हाथापाई हुई होगी। वहीं कमरे में दूसरी तरफ एक लोहे का पलंग फोल्ड किया हुआ दीवार से टिका है। पीछे अलमारी बानी हुई हैं, जिम सबसे नीचे एक स्टील का बर्तन रखा है। उसके ऊपर की अलमारी में एक लोहे की अटैची और उसी के पास सिलाई मशीन है। उसके ऊपर की लमारी में तेल, शीशा, पाउडर सहित अन्य इस्तेमाल के सामान रखे हैं।

दूसरे कमरे में सब कुछ वैसा का वैसा ही रखा था।
इसके बाद हम बाहर वाले कमरे में पहुंचे। बाहर के कमरे में सब्जी के कटे हुए डंठल पड़े हुए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि महिला खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। वहीं एक पलंग इस कमरे में भी रखा हुआ था। कमरे में सामने की तरफ की दीवार में तीन लमारी हैं, जिनमे कपड़े और कुछ अन्य सामान रखा हुआ है। इस कमरे में बाहर से इन अलमारियों तक हल्के खून के धब्बे बने हुए थे, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि मर्डर के बाद आरोपी इस कमरे में आया और अलमारियों तक गया। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने इन अलमारियों से कुछ सामान उठाया है। पुलिस ने इस कमरे की भी बारीकी से जांच की।

किचन में रोटियां बनी रखी हुईं थी। सब्जी बनाने की तैयारी थी।
रोटी बनी रखीं, सब्जी की तैयारी थी
किचन के हालात देखकर ऐसा समझ आया कि महिला किचन में काम कर रही होगी और इसी बीच कोई आ गया और वह काम अधूरा छोड़कर चली गयी हो। नाएं जमाने का मॉड्यूलर किचन बना हुआ है। देखकर ऐसा लगता है कि कोई हाल में ही शिफ्ट हुआ है और शुरुआती खाना बनाने की तैयारी कर रहा है। ऊपर गैस रखा है, उसके पास ऊपर ही सिलेंडर रखा है। सिलेंडर के पास एक प्लेट में रोटियां रखी हुई हैं, जिन्हें एक दूसरी प्लेट से ढंक दिया हैं गैस के पास ही एक प्लेट में कटी हुई भिंडी, प्याज और धनिया रखी है एक प्लेट में बारीक कटा हुआ हरा धनिया रखा है। जिसको देखकर साफ समझ आता है कि महिला खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि कमरों में सामान वैसा का वैसा ही रखा हुआ था। कुछ भी बिखरा हुआ नहीं था। या बात की कम ही संभावना है कि चोरी के लिए घटना को अंजाम दिया गया हो। हालांकि, यह सब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि हत्या किसने की और क्या कारण रहा।
[ad_2]
Source link