[ad_1]
नर्मदापुरम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मप्र में आगामी 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टियां अपनी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बैठकें कर चुनावी गणित जमाने में जुटी है। चुनावी माहौल के बीच ही शनिवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक का दौरा नर्मदापुरम में आयोजित हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक लेने अपने एक दिन के प्रवास पर आ रहे है। पर्यवेक्षक चोपड़ा पिपरिया व नर्मदापुरम विधानसभा में कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगें। चोपड़ा नर्मदापुरम की गीता मैरिज पैलेस में बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले नेताओं से बायोडाटा लाने का भी कहा गया है। 11 बजे पिपरिया में बैठक लेंगे। 4 बजे नर्मदापुरम में बैठक लेंगे।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व स्पीकर है चोपड़ा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर है।
[ad_2]
Source link