Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

पन्नाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल के सामने बने ब्लड बैंक में अचानक आग की लपटें और धुवां निकलने लगा। आग ने ब्लड बैंक को अपनी चपेट मे ले लिया और अंदर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ब्लड के अंदर रखी मशीनें और फ्रीजरों को काफी नुकसान हो गया है।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिला अस्पताल के सामने ब्लड बैंक में रविवार की दोपहर करीब 4 बजे अचानक आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ब्लड बैंक के अंदर धुआं-धुआं हो गया। हालांकि ब्लड बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने जैसे तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने की जानकारी पन्ना कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ब्लड बैंक के अंदर रखे फ्रीजर और मशीनों को काफी ज्यादा नुकसान की संभावना है। कागजात भी जलने भी संभावना है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *