[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Young Man Had Left The House Without Informing, The Next Day The Dead Body Was Found In The Well Behind The Government School
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/29/_1685300566.jpg)
प्रतिकात्मक फोटो।
सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम मोकलपुर में घर से लापता युवक का शव कुएं में मिला है। शव गांव के शासकीय स्कूल के पीछे बने कुएं में पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ग्राम मोकलपुर में स्कूल के पीछे कुएं में शव पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोटवार नर्मदा चढ़ार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकलवाया।
जांच के दौरान मृतक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र हुकुम पटेल उम्र 23 साल निवासी मोकलपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार की शाम घर पर बगैर बताए कहीं चला गया था। जिसके बाद वह घर लौटकर वापस नहीं आया। रात में तलाश की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच रविवार को उसका शव गांव के कुएं में मिला है। मामले में सुरखी थाना पुलिस मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link