Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Dead Body Was Found Hanging On The Noose In The House, The Deceased Had A Complaint Of BP

सागर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर में कैंट थाना क्षेत्र के मढ़िया विट्ठल नगर में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय मृतका अपने कमरे में अकेली थी। परिवार वालों ने घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।

पुलिस के अनुसार मढ़िया विट्ठल नगर निवासी रामसखी पति मोहन यादव उम्र 46 साल ने शनिवार को घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो रामसखी का शव फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे उतरवाया और पंचनामा बनाकर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मृतका के दामाद गोविंद यादव निवासी टहरा टहरी ने बताया कि घटना के समय मृतका अपने कमरे में अकेली थी। दो बेटे अपने काम पर गए थे। बेटी कॉलेज गई थी। वहीं बहू दोपहर के समय अपना काम करने के बाद सो रही थी। पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई है। मृतका को बीपी बीमारी की शिकायत थी और कोई कारण नहीं था। इसके बाद भी उन्होंने पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मामले में कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस परिवार वालों के बयान लेगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *