[ad_1]
बड़वानी26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/21/589760d1-de89-4a8d-98a5-323e06f1d9a2_1684683693049.jpg)
बड़वानी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी नगर गौरव महोत्सव के दूसरे दिन मां नर्मदा के तट राजघाट पर पहुंचकर मां नर्मदा जी की महाआरती शहरवासियों के साथ की।
भजनों पर थिरके कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल
मां नर्मदा जी की महाआरती के बाद भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद एवं बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर भी नगर वासियों के साथ थिरके।
हर-हर नर्मदे के जयघोष से गूंजा राजघाट
मां नर्मदा जी की महाआरती में शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मां नर्मदा जी की महाआरती की। आरती के बाद हर हर नर्मदे के जयघोष से राजघाट गूंज उठा। सभी ने अपने दोनों हाथ उठाकर हर हर नर्मदे का जयघोष किया।
इस दौरान कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर,नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बड़वानी भूपेंद्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में बड़वानी शहर वासी उपस्थित थे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/21/52da5194-abdc-47cc-940f-88a419e2bc2c_1684683693046.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/21/1b7c37d0-4d70-4146-920f-df05dc742d37_1684683693048.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/21/aaeb2381-2f84-4336-9ec2-366f2f58c177_1684683693048.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/21/3a35f627-5cdc-4e6a-a3d5-dd189ec83456_1684683693045.jpg)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/21/19e3a36c-f3e8-4ffe-9160-0e64b267ae4e_1684683693050.jpg)
[ad_2]
Source link