[ad_1]
सागर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सानौधा थाना क्षेत्र में पलटी जीप।
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप आनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में जीप में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोक निवासी नित्तू पुत्र कड़ोरी जाटव उम्र 60 साल अपने परिवार के साथ जीप क्रमांक एमपी 15 डब्लू 0162 में सवार होकर परिचित के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान परसोरिया पुलिया के पास जीप अचानक आनियंत्रित हुई सड़क से नीचे खंती में पलट गई।
घटना में जीप में सवार पांच लोग घायल हुए। जिसमें से नित्तू जाटव को गंभीर चोटें आईं। घटनाक्रम की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चेकअप के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले में सानौधा थाना पुिलस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
[ad_2]
Source link