Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Tikamgarh
  • Congressman Said 50% Commission Game In MP Like Karnataka, All Corruption Will Be Exposed As Soon As Congress Government Is Formed

टीकमगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल लोक की प्रतिमाएं गिरने के मामले में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि कर्नाटक में 40% कमीशन का खेल चल रहा था। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी भाजपा के मंत्री-विधायक 50% कमीशन लेकर काम कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने कहा कि नियम अनुसार महाकाल लोक निर्माण के दौरान लेबोरेटरी बनाई जाना थी। टेस्टिंग के बाद ही प्रतिमाओं और अन्य मटेरियल का इस्तेमाल होना चाहिए था, लेकिन महाकाल लोक निर्माण में सारे नियमों को दरकिनार किया गया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि प्रतिमाएं गिरने के बाद भाजपा के नेता तेज आंधी चलने की सफाई दे रहे हैं। जबकि उज्जैन में आई आंधी से पूरे शहर में न तो कोई मकान गिरा और न ही कोई दुर्घटना हुई। केवल महाकाल लोक में घटिया निर्माण की सच्चाई उजागर हुई है।

सरकार बनते ही कराएंगे जांच

पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि 5 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के सारे भ्रष्टाचार की जांच होगी। महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार को भी उजागर किया जाएगा।

कर्नाटक में हनुमान-मप्र में महाकाल नाराज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भगत राम यादव ने कहा कि भाजपा गौ माता, श्रीराम और धर्म के नाम पर राजनीति करती है। कर्नाटक में भाजपा नेताओं ने हनुमान जी के नाम का गलत इस्तेमाल किया था। वहां हनुमान जी के नाराज होने से सरकार गई थी। अब मप्र में बाबा महाकाल के नाराज होने से भाजपा की सरकार जाना तय है।

इनकी रही उपस्थिति

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल, पूर्व विधायक अजय यादव, शहर अध्यक्ष भगतराम यादव, प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश मिश्रा, जिला महामंत्री संजय नायक, अनिल बड़कुल, अरविंद खटीक, लक्ष्मण रैकवार सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *