[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली है। अधिकांश महिलाओं के खातों में यह पैसा रविवार को आया। इस पर जिले की महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं ने कहा कि इससे हमें घर खर्च में मदद मिलेगी तो वहीं अधिकांश महिलाओं का कहना था कि इससे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी।
जिले की महिलाओं ने यह कहा
– मोहम्मदपुरा निवासी शोभा तायडे़ ने कहा- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मेरे खाते में 1 हजार रुपए की सहायता राशि डाली गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री आभार मानती हूं। आवश्यकता अनुसार राशि खर्च करेंगे।
– महाजन कॉलोनी की कविता वाघ ने कहा- लाड़ली बहनाओं के लिए इतनी अच्छी योजना बनाई है जिसकी सहायता से हम जरूरत पड़ने पर राशि खर्च कर सकते है। परिवार को राशि से मदद मिल सकेगी।
– बहादरपुर निवासी अनिता बाई ने कहा- इस राशि को मैं अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर पाऊंगी। आवश्यकतानुसार अन्य कार्यो में खर्च कर सकूंगी।
– ग्राम पंचायत बहादपुर की लता उमाले ने कहा- 1 हजार रूपए की राशि घर परिवार के कामों में खर्च करने में आसानी हो सकेगी। वहीं अन्य जरूरतों को पूरा करने और बच्चों पर खर्च कर सकूंगी।
– श्वेता बाई के खाते में 1 हजार रूपए आने से वह खुश है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हमें जो 1000 रूपए प्रदान किए गए हैं उससे हमारी छोटी छोटी जरूरतें पूरी होंगी। बच्चों की पढ़ाई में सहायता हो सकेगी। हमें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी।
[ad_2]
Source link