[ad_1]
छिंदवाड़ा13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विश्वनाथ ओकटे ने जहां भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को छिंदवाड़ा में झूठ बोलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस पर भारत माता के अपमान का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि जिले के भाजपा नेता जब-जब अपनी झूठी और फर्जी घोषणाओं से आमजन को प्रभावित नहीं कर सके तब-तब इन्होंने अपनी बात में वजन बढ़ाने के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के झूठ बोलने में माहिर नेताओं को छिंदवाड़ा बुलवाकर बड़े-बड़े झूठ बुलवाए हैं। इससे यह बात सिद्ध होती है कि नगर सहित जिले की जनता का भाजपा के लोकल नेताओं से विश्वास उठ गया है।अब बाहर से मंगाए गए नेता भी इतने भ्रमित हो चुके हैं कि वे घबराहट में कुछ भी किए व कहे जा रहे हैं।
कांग्रेस कर रही भारत माता का अपमान- बंटी साहू
जिला भाजपा कार्यालय में कमल फूल पर माला चढ़ाए जाने से मचे सोशल मीडिया पर बवाल को लेकर अब भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साह ने कांग्रेस को जवाब देते हुए घेरा है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के चलते कांग्रेस नेताओं का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है या यूं कहें कि दिमाग फिर गया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों ने एक बार फिर सनातन प्रतीक हमारी आस्था और संस्कृति का अपमान किया है।
साहू ने कहा कि प्रोपेगेंडा की एक सीमा होनी चाहिए, कम से कम धर्म और आस्था के विषय को इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की कुटिल मानसिकता के सोशल मीडिया संचालकों को हर चीज मजाक हंसी लगती है। इस बार करोड़ों हिंदुओं की आराध्यमाता महालक्ष्मी के प्रतीक उनके सर्वप्रिय पुष्प खिले हुए कमल फूल यानि पंकज का अपमान हुआ है।
साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा की दो महिला सांसद कविता पाटिदार एवं सुनीता दुग्गल छिंदवाड़ा पहुंची थीं। इस अवसर पर भारत माता और महापुरुषों को पूजा गया, साथ ही महालक्ष्मी के प्रतीक और ‘भाजपा के चुनाव चिन्ह राष्ट्रीय पुष्प खिलते हुए कमल के चित्र का भी पूजन कर पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने कांग्रेस से इसके लिए माफी मांगने कहा है।
[ad_2]
Source link