Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam Division’s Glory In All India Inter Railway Shooting Championship, Mansi Singh Won 1 Gold And 3 Silver Medals

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 56वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप में रतलाम मंडल की महिला शूटर मानसी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मानसी सिंह ने एक गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 4 मेडल जीतकर रतलाम रेल मंडल का गौरव बढ़ाया है। मानसी सिंह ने अलग-अलग वर्ग में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार मेडल जीते। जिसमें एक गोल्‍ड एवं तीन सिल्‍वर मेडल है। मानसी सिंह रतलाम मंडल के इंदौर में कैरिज एंड वेगन विभाग में कनिष्‍ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं तथा इनकी नियुक्ति कुछ माह पूर्व ही रेलवे में हुई है। मानसी सिंह की इस उपलब्धि पर अरे मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

सेंट्रल रेलवे द्वारा 31 मार्च, 2023 से 04 अप्रैल, 2023 तक पुणे, महाराष्‍ट्र में 56वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप, 2023 का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्‍न मंडलों के शूटर ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की ओर से मानसी सिंह शामिल हुई। मानसी सिंह ने अलग-अलग वर्ग में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करते हुए एक गोल्‍ड एवं तीन सिल्‍वर मेडल जीते है। मानसी सिंह की इस उपलब्धि से रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे भी गौरवान्वित हुआ है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *