Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर की छोटी ग्वालटोली पुलिस ने एक बीटेक के स्टूडेंट को पकड़ा है। उससे तीन चोरी की बाईके मिली है। पुलिस के मुताबिक स्टूडेंट नौकरी नही मिलने के बाद अपना खर्च उठाने के लिये बाईक चुराने लग गया था। वह एमपी ट्रांसपोर्ट की बेवसाइड से गाड़ियों का नंबर निकालकर फर्जी डॉक्यूमेेंट भी बनवा लेता था।
TI रूपेश मोदी के मुताबिक पकड़ाए आरोपी का नाम विनय पुत्र सुरेश तिवारी है। जो फिरोज गांधी नगर का रहने वाला है। आरोपी ने कम्प्यूटर साईस से बीटेक किया है। विनय के पास तीन बाइक मिली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बाइक शहर के इलाको से ही चुराई थी। उसके पास फर्जी रजिस्ट्रेशन ओर आधार कार्ड भी मिले है। जिसमें चोरी के साथ धोखाधड़ी की धाराएं भी बढ़ाई जा रही है।
कम्प्यूटर के साथ कोडिग का भी नॉलेज
आरोपी ने बताया कि वह खुद ही साफ्टवेअर ओर एप की मदद से डॉक्यमेंट में हेरफेर करता था। फिर उसके प्रिंट निकालने के बाद उसे अपने नाम से करके कस्टमर ढूंढकर वाहनों को बेच देता था। विनय ने बताया कि दो साल पहले उसका बीटेक हो गया था। लेकिन उसे नौकरी नही मिली। जिसके कारण उसने बाईके चुराने का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक विनय को कुछ समय से नशा करने की आदत भी पढ़ गई थी। विनय की एक गर्लफ्रेंड है उससे मिलने के दौरान रूपये की जरूरत होती थी। जिसमें विनय परेशान रहता था। इसके चलते भी उसने इस तरह के अपराध की शुरूआत की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *