Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

शिवपुरी40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयरन इंडस्ट्रीज मालिक से व्यक्ति ने 83.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी है। एडवांस रकम लेकर सोयाबीन प्लांट का स्क्रैप दूसरी फर्मों को बेच दिया। कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी भगवत शरण पुत्र कैलाशनारायण गोयल निवासी मुरली मनोहर मंदिर शिवपुरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विपिन ट्रेडर्स के मालिक पंकज पुत्र शिवकुमार राठौर निवासी वर्मा काॅलोनी शिवपुरी ने भगवतशरण को बताया था कि उसने नरसिंगपुर के करैली में बंद पड़ा पुराना लक्ष्मी सक्वैक्स सोयाबीन प्लांट खरीदा है। सोयाबीन प्लांट में करीब 4 करोड का स्क्रैप निकलेगा, जिसे वह बेचना चाहता है। पंकज की बातों में आकर भगवत शरण ने स्क्रैप खरीदने के बारे में कहा।

पंकज ने कहा कि वह 60% स्क्रैप बेचेगा, जिसके 1 करोड 6 लाख 50 हजार रु. एडवांस चाहिए। भगवत शरण ने 3 जून 2021 को 7 लाख रु., 25 जून को 9 लाख रु., 15 नवंबर 2021 को 85 लाख रु., कुल 1 करोड 6 लाख 50 हजार रु. आरटीजीएस विपिन ट्रेडर्स के खाते में जमा कर दिए। फिर दिसंबर 2021 में पंकज ने प्लांट डिस्मेंटल कराना शुरू कर दिया।

पंकज ने 3 मार्च को 8 लाख 842 रु. व 11 मार्च 2022 को 10.62 लाख रु. कुल 18.62 लाख रु. का माल दिया। फिर पंकज ने 30 मार्च को 4 लाख 37 हजार 168 रु. आरटीजीएस से खात में जमा कर दिए।

जबकि शेष 83 लाख 50 हजार रु. वापस नहीं दिए और प्लांट से निकला स्क्रैप भी दूसरी फर्मों को बेच दिया। पंकज ने शिवपुरी सहित प्रदेश में कई जगह जमीन खरीद ली। कई बार संपर्क करने के बाद भी रुपए वापस नहीं किए। पंकज राठौर साफ इनकार कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *