Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

सतनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

डेढ़ साल पहले सतना बस स्टैंड पर सरेआम चाकू और बका मारकर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

शहर की कोलगवां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी विनय सिंह उर्फ धीरू सिंह तोमर पिता सत्यनारायण सिंह 34 वर्ष निवासी क्राइस्ट ज्योति स्कूल के पास भरहुत नगर सतना को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी के साथी अज्जू उर्फ अजय पिता विजय कुमार सोनी निवासी बिरला रोड और वरुण उर्फ छोटू पिता प्रदीप मिश्रा निवासी राजा आटा चक्की के पास सिद्धार्थ नगर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है हालांकि अभी अतुल तिवारी, आशु उर्फ अशोक यादव और विनोद सिंह पटेल फरार हैं।

इन सभी आरोपियों ने 15 अक्टूबर 2021 को बस स्टैंड में स्वराट होटल के पास पुनीत सिंह पिता रावेंद्र सिंह निवासी टीकर हाउस सिंहपुर रोड नागौद, सुनील सिंह और नीरज सिंह पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने पुनीत की कार के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी थी, जब उन्होंने इनसे अपनी गाड़ी निकालने के लिए कार हटाने का आग्रह किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने शराब के लिए पैसे भी मांगे और न देने पर लाठी-डंडे, चाकू बका से पुनीत, सुनील और नीरज पर हमला कर दिया। घटना में तीनों को घातक चोटें आई थीं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। एसपी सतना ने आरोपियों पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *