Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

राजगढ़ (भोपाल)15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजगढ़ में एक पागल बंदर ने बीते एक सप्ताह में 8 से अधिक लोगों पर हमला कर काटकर उन्हें जख्मी कर दिया है। एक महिला पर हमला करते हुए बंदर का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सड़क पर जा रही महिला पर बंदर हमला करते नजर आ रहा है। पागल बंदर के आतंक के कारण शहर के लोगों में दहशत है।

दरअसल, राजगढ़ शहर में इन दिनों एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। जिससे लोग भयभीत है। मिली जानकारी के अनुसान पागल बन्दर एक सप्ताह में करीब 8 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। शहर के वार्ड नंबर 11 में रिमझिम मौर्य नाम की बालिका सहित वार्ड नंबर 12 पीटी कंपनी की 65 साल की वृद्ध महिला शम्सुर निशा पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। इस पागल बंदर ने मंगलवार को शहर के एक मासूम बालक पर हमला कर दिया था।

इस हमले में बंदर ने बालक का पैर नोंच लिया। जिससे वहां घायल हो गया। बंरद का लोगों पर हमला करने वाला एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पिछले 1 सप्ताह में राजगढ़ शहर में बंदर कहीं लोगों पर हमला कर चुका है उसके बावजूद अब तक वन विभाग ने बंदर को नहीं पकड़ा है ।

बंदर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

वन विभाग के असिस्टेंट रेंजर मोहन सिंह सोनगिरा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी एक बंदर लोगों पर हमला कर कुछ लोगों को घायल कर चुका है। शिकायत मिलने के बाद हमारे रेंजर सर गौरव गुप्ता के निर्देश पर हमने नगर पालिका की छत पर बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। जल्दी उसको रेस्क्यू कर नगर से बाहर ले जाकर छोड़ा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *